फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माघी व सरैंया गांव में रोकें लोगों का आवागमन

विज्ञापन
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। जिले के नोडल अधिकारी ने शुक्रवार को नानपारा के दो हॉटस्पॉट गांव का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं जांची। अधिकारी ने गांवों में सफाई करवाने के साथ सैनिटाइज कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही लोगों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंध करने को कहा।
विज्ञापन

जिले में 25 मई को एक साथ आठ कोरोना संक्रमित रोगी मिले थे। इस पर नानपारा तहसील के माघी गांव को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया था। शासन के निर्देश पर शुक्रवार को नोडल अधिकारी आईएएस जगदीश प्रसाद चौरसिया अधिकारियों के साथ गांव पहुंचे।
उन्होंने माघी गांव में जिला प्रशासन की ओर से तैयार सुविधाओं व व्यवस्थाओं का जायजा लिया। नोडल अधिकारी ने उपजिलाधिकारी रामआसरे वर्मा, बीडीओ बलहा सुभाष चंद्र सरोज, कोतवाल ओपी चौहान, तहसीलदार दिनेश सिंह के साथ माघी गांव के हॉटस्पॉट का दौरा किया।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गांव में सफाई व्यवस्था और बढ़ाई जाए। साथ ही गांव को सैनिटाइज करने के निर्देश नोडल अधिकारी ने निर्देश दिए। माघी गांव का निरीक्षण करने के बाद नोडल अधिकारी शेल्टर होम माघी सरैया पहुंचे। उन्होंने शेल्टर होम में क्वारंटीन लोगों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी प्रमोद कुमार, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बच्छन खां समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें