बहराइच। उत्तर प्रदेश स्टेनोग्राफर्स संघ की बैठक मंगलवार को विकास भवन सभागार में हुई। इसमें दूसरे संवर्ग के कर्मचारियों से स्टेनो का काम लिए जाने पर नाराजगी व्यक्त की गई। सही पदनाम से नहीं बुलाए जाने पर भी आक्रोश जताया गया।
बैठक में सितंबर में होने वाले आंदोलन को सफल बनाने की तैयारी पर चर्चा की गई। बीएसए के स्टेनो व संघ के मंडल अध्यक्ष पवन कुमार श्रीवास्तव को हाईकोर्ट में दायर याचिका के संबंध में पैरवी के लिए संघ सदस्यों से आम सहमति से अधिकृत किया।
जनपद स्तर के कुछ अधिकारियों द्वारा स्टेनो से काम नहीं लेकर दूसरे संवर्ग के कर्मचारियों से कार्य लेने पर आक्रोश जताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी गई।
सीएमओ के स्टेनो केपी कनौजिया को सदस्यों के प्रपत्र मंडल अध्यक्ष को भेजने के लिए नामित किया गया।
बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने दी। इस दौरान डीएम के स्टेनो सुभाष चंद्र कुशवाहा, ओएसडी डीएम केके श्रीवास्तव, स्टेनो एडीएम इकबाल अहमद अंसारी, बृजभान, महेंद्र प्रसाद, राम उजागर भारती आदि मौजूद रहे।