बहराइच। आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए जिलाधिकारी अभय की अध्यक्षता में तहसील सदर बहराइच में तहसील दिवस आयोजित हुआ।
यहां पर जन समस्याओं को सुनने से पहले डीएम अभय कुमार और एसपी नेहा पांडेय ने तहसील का मुआयना किया। लंबित समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए।
तहसील सदर में में 128 प्रार्थना-पत्रों में से 13 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर किया गया। फरियादियों की ओर से दिए गए प्रार्थना-पत्रों पर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रार्थना-पत्रों का निस्तारण समयबद्ध एवं गुणवत्तापरक ढंग से सुनिश्चित करायें।
कैसरगंज में अपर जिलाधिकारी विद्या शंकर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में 220 प्रार्थना पत्र प्राप्त आए, जिसमें से 17 का निस्तारण मौके पर किया गया।
तहसील दिवस के दौरान अपर आयुक्त, देवीपाटन मंडल, गोंडा राजा राम व उप जिलाधिकारी कैसरगंज जेपी सिंह ने भी जनसमस्याओं की सुनवाई की।
नानपारा में उप जिलाधिकारी घनश्याम की अध्यक्षता में 103 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें 06 का निस्तारण मौके पर किया गया। जबकि महसी में उप जिलाधिकारी सीपी तिवारी की अध्यक्षता में 136 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए जिनमें सेे 44 का निस्तारण मौके पर किया गया।