फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस में एसओ ने की अभद्रता, भड़के लोगों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विशेश्वरगंज में विसर्जन जुलूस के दौरान पुलिस व ग्रामीणों के बीच विवाद के बाद प्रदर्शन कर रहे लो
विज्ञापन
विशेश्वरगंज। गंगवल बाजार में सोमवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे को लेकर विवाद हो गया। दुर्गा पूजा समिति के कार्यकर्ताओं ने पयागपुर थानाध्यक्ष दीपक सिंह पर अभद्रता और गाली-गलौज का आरोप लगाते हुए गंगवल-विशेश्वरगंज मार्ग पर कल्याण नाथ मंदिर तिराहे पर धरना शुरू कर दिया। थानाध्यक्ष से सार्वजनिक माफी की मांग को लेकर प्रदर्शनकारियों ने करीब साढ़े तीन घंटे तक सड़क जाम रखी। बाद में विधायक सुभाष त्रिपाठी और प्रशासनिक अधिकारियों के हस्तक्षेप पर थानाध्यक्ष ने वीडियो कॉल के जरिये माइक पर माफी मांगी। इसके बाद धरना समाप्त हुआ और प्रतिमा विसर्जन शुरू हो सका।
विज्ञापन


सोमवार को गंगवल बाजार समेत क्षेत्र के करीब 30 स्थानों पर स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन झूला घाट सरोवर में होना था। दोपहर करीब दो बजे गंगवल बाजार स्थित काली मंदिर के पदाधिकारियों और पुलिस के बीच डीजे को लेकर विवाद हो गया। समिति के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि इस दौरान थानाध्यक्ष ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया।
इसके बाद पदाधिकारियों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे मार्ग पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंचे विधायक सुभाष त्रिपाठी ने लोगों से बात की, लेकिन प्रदर्शनकारी थानाध्यक्ष से माफी की मांग पर अड़े रहे। बाद में विधायक व अधिकारियों के समझाने पर थानाध्यक्ष ने वीडियो कॉल के माध्यम से माइक पर माफी मांगी। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। श्रद्धालु करीब 30 स्थानों की प्रतिमाओं को विसर्जन स्थल की ओर ले गए। इस दौरान एसडीएम संजय कुमार पांडेय, सीओ कनिष्क आर. जामकर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें