फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केडीसी में स्नातक में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Tue, 20 Jun 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
किसान पीजी कॉलेज में स्नातक में प्रवेश के लिए नवीन सत्र की प्रवेश प्रक्रिया कॉलेज प्रशासन ने मंगलवार से प्रारंभ कर दी है। कॉलेज में बीए, बीएससी व बीकॉम के आवेदनपत्र मिलने शुरू हो गए हैं। वहीं, भूगोल विषय में बीए प्रथम व द्वितीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा की तिथियों को भी विश्वविद्यालय प्रशासन ने निर्धारित कर दिया है।
विज्ञापन


किसान पीजी कॉलेज के प्राचार्य मेजर डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि कॉलेज के काउंटरों से बीए, बीएससी व बीकॉम में प्रवेश के लिए आवेदन पत्रों का वितरण मंगलवार से प्रारंभ हो गया है।

प्राचार्य मेजर सिंह ने बताया कि 15 जुलाई तक आवेदन पत्रों का वितरण व जमा करने का कार्य चलेगा। इसके बाद 16 जुलाई से प्रवेश प्रारंभ कर दिया जाएगा। प्राचार्य ने बताया कि भूगोल विषय में प्रायोगिक परीक्षा की तिथियों को विश्वविद्यालय प्रशासन ने निर्धारित कर दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बीए प्रथम वर्ष भूगोल की प्रायोगिक परीक्षा 28 जून को सुबह सात बजे से होगी। जबकि बीए द्वितीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा एक जुलाई को सुबह सात बजे से प्रारंभ होगी। 
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें