अभ्यास मैच में हिस्सा लेते खिलाड़ी।
- फोटो : गांव में पहुंची टीम।
बहराइच। शहर के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार की शाम को फुटबाल का अभ्यास मैच आयोजित किया गया। इसमें स्टेडियम की टीम ए ने दो गोल मारकर विजय हासिल की। इस दौरान मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
खेल की शुरुआत जिला क्रीड़ाधिकारी आनंद कुमार श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर की। इसके बाद मैच में इंदिरा स्टेडियम की टीम ए ने अपना दम दिखाते हुए एक गोल मारा। इसके जवाब में टीम बी ने भी अपना अनुभव दिखाते हुए एक गोल से मैच की बराबरी की। इसे देख दर्शकों का उत्साह बढ़ा। इसे बाद टीम बी ने गोल करने के लिए पूरा दम लगाया, लेकिन टीम बी के खिलाड़ियों ने गोल को नाकाम कर दिया। अंत में टीम ए के खिलाड़ियों ने अपना अनुभव व एकता दिखाते हुए दूसरा गोल मारकर जीत हासिल की। इस दौरान मौजूद खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों की प्रशंसा करते हुए नजर आए। जिला क्रीड़ाधिकारी आनंद कुमार श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास करने और अनुशासन बनाए रखने की सलाह दी।