बहराइच के इंदिरा गांधी स्टेडियम में हॉकी का अभ्यास मैच खेलते खिलाड़ी। -संवाद
बहराइच। शहर के इंदिरा गांधी स्टेडियम में शुक्रवार को हॉकी का अभ्यास मैच खेला गया। मुकाबला स्टेडियम टीम और जिला हॉकी एसोसिएशन की टीम के बीच हुआ। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। स्टेडियम टीम ने जिला हॉकी एसोसिएशन को 3-1 से हराया।
स्टेडियम टीम के खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल और तेज पासिंग के दम पर लगातार गोल करने के मौके बनाए। टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला हॉकी एसोसिएशन की टीम को 3-1 से हराकर जीत अपने नाम कर लिया। दर्शकों ने भी खिलाड़ियों का तालियों के साथ उत्साहवर्धन किया।
मैच में रेफरी की जिम्मेदारी कोच मोहम्मद आरिफ और राकेश ने निभाई। उन्होंने खेल को निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराया। इस दौरान समर सिंह, मोहम्मद तौसीफ, प्रखर, अंशुमान, प्रत्यूश, आयुष और आदित्य सैनी समेत कई खिलाड़ी मौजूद रहे।