जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार से जनपद स्तरीय डे-नाइट वॉलीबॉल प्रतियोगिता की शुरुआत की गई। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच स्टेडियम रेड व स्टेडियम ब्लू टीमों के बीच खेला गया, जिसमें स्टेडियम रेड की टीम ने ब्लू को 2-0 के अंतर से हरा दिया। प्रतियोगिताएं देर रात तक चलती रहीं। इस प्रतियोगिता में 10 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
जिला स्तरीय डे-नाइट वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को इंदिरा गांधी स्टेडियम में हुआ। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अजयदीप सिंह रहे। उन्होंने उद्घाटन मैच खेलने वाली स्टेडियम रेड व स्टेडियम ब्लू की टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता की शुरुआत की। खेल के दौरान स्टेडियम रेड ने स्टेडियम ब्लू की टीम को 2-0 के अंतर से पराजित कर दिया। देर रात तक प्रतियोगिताएं चलती रहीं।
एसोसिएशन के अध्यक्ष भगवान बख्श सिंह सेंगर और सचिव प्रेमनाथ तिवारी ने बताया कि प्रतियोगिता में स्टेडियम के अलावा सर्राकला, चिलवरिया, बाबागंज, रिसिया समेत 10 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। देर रात प्रतियोगिता के समापन पर प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा फाइनल मैच जीतने वाली विजेता और उपविजेता टीमों को भी शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के दौरान जिला क्रीड़ाधिकारी एआर अंसारी, कमेंटेटर सरदार सरजीत सिंह समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।