इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रिकेट मैच खेलते खिलाड़ी। -स्रोत : आयोजक
बहराइच। इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मुकाबले में स्टेडियम रेड ने स्टेडियम ब्लू को 10 विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्लू की टीम ने 140 रन बनाए। प्रांजल यादव ने 40, यश मिश्रा ने 30 और कप्तान अरहान ने 20 रन का योगदान दिया।
रेड की ओर से यश मिश्रा ने पांच, फराज खान ने तीन और अहमद ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेड की टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 21.4 ओवर में जीत दर्ज कर ली। किशन वर्मा ने नाबाद 53, अहमद ने नाबाद 36 और अब्बास मेहंदी ने 30 रन बनाए।
ब्लू की ओर से यश श्रीवास्तव और आर्यन देव सिंह ने एक-एक विकेट लिया। शानदार बल्लेबाजी के लिए किशन वर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मैच में शिवांश जायसवाल और यशवर्धन ने अंपायर की भूमिका निभाई। इस मौके पर देवाशीष राम, संयुक्त सचिव तौहिदुल्ला खान, राजेश पासवान, हैदर शाह और उपक्रीड़ाधिकारी मौजूद रहे।