फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी के एसएफए ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। एसएसबी के सिविल विंग स्टाफ में तैनात एसएफए ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और कमरे में फटे पड़े सुसाइड नोट को पुलिस ने एकत्रित कर कब्जे में ले लिया। पुलिस ने सुसाइड नोट को लेकर जांच शुरू कर दी है। परिजनों को सूचना मिलने पर वह बहराइच के लिए रवाना हो चुके हैं।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के हुजूरपुर मार्ग पर एसएसबी का सिविल विंग स्टाफ ऑफिस स्थित है। ऑफिस में तीन स्टाफ तैनात था। हरियाणा राज्य के रेवाड़ी जिले में कोल थाना क्षेत्र के बोपा निवासी सुरेंद्र सिंह (59) पुत्र श्रीचंद्र सिंह एसएसबी में सीनियर फील्ड असिस्टेंट के पद पर तैनात थे। गुरुवार की सुबह उन्होंने कमरे में लगे पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। शव फंदे से लटकता हुआ पाया गया। बेड पर कुर्सी भी लगी हुई थी।
सूचना पर देहात कोतवाल प्रेमपाल सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। कोतवाल ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। वह हरियाणा से चल चुके हैं। देर रात तक पहुंच जाएंगे। कोतवाल ने बताया कि मृतक ने सुसाइड नोट भी लिखा था। आशंका जताई जा रही है कि उन्होंने अपने ऑफिसर को सुसाइड नोट भेजने के बाद फाड़ दिया था। कमरे में फटा सुसाइड नोट बरामद हुआ है। उसमें बीमारी का हवाला देना प्रतीत हो रहा है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें