बहराइच के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में बॉक्सिंग में कांस्य पदक विजेता श्रृंखला साथी खिल?
- फोटो : BAHRAICH
बहराइच। झांसी में आयोजित प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में श्रृंखला ने कांस्य पदक अपने नाम कर लिया। श्रृंखला का चयन देवीपाटन मंडल के चार जिलों में से हुआ था। जिले में पहली बार बॉक्सिंग में कांस्य पदक मिलने पर कोच के साथ साथी खिलाड़ियों ने हर्ष जताया है।
इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम के उप क्रीड़ाधिकारी अभिषेक धानुक ने बताया कि झांसी में राज्य स्तरीय सब जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन तीन दिन पूर्व हुआ था, जिसमें देवीपाटन मंडल के बहराइच जिले से श्रृंखला यादव का चयन हुआ था। श्रृंखला ने झांसी के ध्यानचंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता।
उन्होंने बताया कि कांस्य पदक हासिल करने वाली श्रृंखला मंडल की पहली खिलाड़ी हैं। श्रृंखला यादव के बुधवार को जिले में पहुंचने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कोच व अन्य खिलाड़ियों ने हर्ष जताते हुए उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर बॉक्सिंग सचिव कैलाश यादव आदि मौजूद रहे।