फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस एजेंसी के प्रबंधक की हत्या के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
बहराइच में गुरुवार को रिसिया में गैस एजेंसी के प्रबंधक के हमले के विरोध में ज्ञापन देने से पूर्व ? - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। रिसिया में दो दिन पूर्व दिनदहाड़े इंडेन गैस एजेंसी के प्रबंधक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारे नकदी भी लूट ले गए। इसके विरोध में गुरुवार को जिले के गैस एजेंसी मालिकों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। डीलरों व कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट मेें नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन कर हत्या के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

रिसिया में स्थित राज इंडेन गैस एजेंसी के प्रबंधक शशिकांत सिंह दो दिन पूर्व एजेंसी की नकदी जमा करने बैंक जा रहे थे। तभी रिसिया बाजार में बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। नकदी भरा बैग लूटकर फरार हो गए। इसके बाद विरोध में आल इंडिया एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स फेडरेशन के बैनर तले पदाधिकारी और एजेंसी के कर्मचारी आंदोलित हो उठे। उन्होंने गुरुवार को गैस एजेंसियों पर ताले लटका दिए। इसे रसोई गैस सिलेंडर वितरण का कार्य ठप रहा।
डीलरों व एजेंसी कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर एकत्रित होकर नारेबाजी कर प्रदर्शन करते हुए प्रबंधक शशिकांत सिंह के हत्यारों को तीन दिन में गिरफ्तार करने की मांग की। साथ ही मृतक के परिवारीजनों को शासन की ओर से नौकरी व सहायता राशि प्रदान करने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान इंडेन गैस एजेंसी के संचालक रामचंद्र, राजेश जायसवाल, विशेश्वरगंज के डीलर सच्चितानंद पाठक ने कहा कि जिस तरह से आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया हैै। ऐसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान जिले भर के डीलर व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें