फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवीपाटन, आजमगढ़, गोरखपुर व कानपुर की टीम ने जीता मैच

विज्ञापन
बहराइच के इंदिरा गांधी स्टेडियम में बुधवार को चल रही फुटबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। खेल निदेशालय व फुटबॉल संघ के संयुक्त तत्वाधान में इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता चल रही है। बुधवार को हुई लीग प्रतियोगिता में प्रदेश की मंडल स्तरीय टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें देवीपाटन, आजमगढ़, गोरखपुर, कानपुर की टीम ने मैच जीत लिया।
विज्ञापन

खेल निदेशालय व फुटबॉल संघ के संयुक्त तत्वाधान में इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में मौजूदा समय में प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा है। बुधवार को हुए लीग मुकाबले के दौरान पहला मैच देवीपाटन मंडल व बस्ती मंडल की टीम बीच खेला गया।
इस दौरान देवीपाटन की टीम ने मैच को 1-0 के अंतर से जीत लिया। दूसरा मैच आजमगढ़ मंडल व अलीगढ़ मंडल के बीच हुआ। इस दौरान आजमगढ़ मंडन ने 4-0 के अंतर से मैच जीत लिया। तीसरा मैच गोरखपुर बनाम मेरठ मंडल के बीच हुआ। इस दौरान गोरखपुर की टीम 8-0 के अंतर से विजयी रही। चौथा मैच कानपुर व मुरादाबाद मंडल के मध्य हुआ।
विज्ञापन

इसमें कानपुर की टीम ने मैच को 1-0 के अंतर से जीत लिया। क्रीड़ाधिकारी एआर अंसरी ने बताया कि मंगलवार की देर शाम हुये गोरखपुर व आगरा मंडल की टीम के बीच खेले गये मैच में गोरखपुर की टीम ने मैच को 2-1 के अंतर मैच को जीत लिया था। क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि 8 अगस्त को सुबह 7 बजे से प्रतियोगिता का क्वार्टर फाइनल मुकाबला शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें