फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी इलेवन की टीम ने जीता क्रिकेट मैच

विज्ञापन
बहराइच के इंदिरा गांधी स्टेडियम में रविवार को आयोजित डीएम 11 व एसपी 11 के बीच क्रिकेट मैच में बॉलिंग - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। जिला प्रशासन की ओर से फिट इंडिया के तहत रविवार को मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। खेले गए मैत्री मैच में डीएम इलेवन की टीम को हराकर एसपी इलेवन ने 12 ओवर में ही मैच जीत लिया। एसपी 14 रन बनाकर नाटआउट रहे तो डीएम ने भी 11 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन

इंदिरा गांधी स्टेडियम के मैदान में आयोजित क्रिकेट मैच में डीएम इलेवन और एसपी इलेवन की टीम के बीच मुकाबला हुआ। डीएम शंभु कुमार व एसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद टॉस किया गया।
जिलाधिकारी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 78 रन बनाए, जिसमें डीएम ने 11 रन और रविकांत ने 35 रनों का योगदान दिया। एसपी की टीम के विकास सैनी ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी टीम में ओपनर बल्लेबाज एएसपी ग्रामीण रवींद्र सिंह और शमशाद ने धुआंधार पारी की शुरुआत की। खिलाड़ियों ने तेजी से रन बनाते हुए 12 ओवर में ही 79 रन बनाकर मैच को जीत लिया।
इसमें शमशाद ने सबसे अधिक 51 रनों का योगदान दिया। जबकि एसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने भी 14 रन बनाकर नाट आउट रहते हुए बेहतर प्रदर्शन किया। मैच के अंपायर अकील व प्रदीप गुप्ता रहे। क्रीड़ा अधिकारी एआर अंसारी ने बताया कि मैच का संचालन उनके व नगर मजिस्ट्रेट जयप्रकाश की ओर से किया गया।

बहराइच के इंदिरा गांधी स्टेडियम में रविवार को आयोजित डीएम 11 व एसपी 11 के बीच क्रिकेट मैच में बैटिंग - फोटो : BAHRAICH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें