बहराइच। समाजवादी पार्टी ने बुधवार को ब्राह्मणों के हो रहे कथित उत्पीड़न के खिलाफ कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर को सौंपा। प्रदर्शनकारी सपाइयों का नेतृत्व पार्टी नेता भगतराम मिश्र कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सपा नेताओं व ब्राह्मणों का उत्पीड़न करने में प्रदेश सरकार करणी सेना को हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रही है।
इस मौके पर चार सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौपा। इसमें विनय शंकर तिवारी को तत्काल रिहा करने, सपा नेता हरीश मिश्रा बनारस वाले पर हमला करने वाले के खिलाफ कार्रवई करने, बस्ती में आदर्श उपाध्याय के मामले में सीबीआई जांच कराने, करणी सेना के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इस मौके पर पार्टी नेता देवेश चंद्र मिश्रा मजनू, नंदेश्वर नंद यादव, मयंक मिश्रा, हर्षित त्रिपाठी, अजितेश पांडेय व सुंदर लाल वाजपेयी आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। अंत में ज्ञापन सौंपा गया। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
इस मौके पर आंजनेय बाजपेयी, विशाल ओझा, शोभित बाजपेयी, सोनी पाठक, कुलभूषण मिश्रा, अभिषेक मिश्रा, सौम्या पांडेय, हरीश शुक्ला, ललित मिश्रा, अन्नू गुप्ता, करुणेश त्रिवेदी, सत्यम मिश्रा, नितिन गुप्ता, पेशकार राव, मोबिन खान, संतोष तिवारी, चंद्र प्रकाश मिश्रा, राकेश अवस्थी, प्रभाकांत शुक्ला तथा मनोज त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।