फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ताओं ने निकाली किसान जन जागरण यात्रा

विज्ञापन
बहराइच में झिंगहा गांव में शनिवार को सपा की किसान जागरण यात्रा में शामिल पदाधिकारी व कार्यकर्ता? - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच/कैसरगंज। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर सपा की किसान जनजागरण यात्रा शनिवार को छठे दिन भी जारी रही। इस मौके पर सपाइयों ने चौपाल लगाकर लोगों को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का संदेश दिया। वहीं प्रदेश व केंद्र सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर पूर्व कैबिनेट मंत्री व मटेरा विधायक यासर शाह व जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव के निर्देशन में निकाली जा रही किसान जनजागरण यात्रा शनिवार को छठें दिन भी जारी रही। इस दौरान छात्रसभा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष नंदेश्वरनंद यादव की अगुवाई में सपाइयों ने मटेरा विधानसभा के ग्राम झिगहा, मेटकहा आदि में किसान जागरण यात्रा निकालकर चौपाल सभा का आयोजन किया। छात्रसभा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों पर लाठीचार्ज कराया व इस भीषण ठंड में पानी की बछौरे डालीं। सरकार ने देश के भोले भाले किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर उनकी आवाज को दबाने का कार्य किया है। इससे साफ है कि किसानों के हित का दंभ भरने वाली भाजपा सरकार पूरी तरह किसान विरोधी है। सरकार देश के किसानों को बंधुआ मजदूरी की आग में झोंकना चाहती है। यह लोकतंत्र में बहुत ही घातक है। अगर सरकार कृषि कानून को वापस नहीं लेती है, तो दूसरा जेपी आंदोलन शुरू किया जायेगा।
सपा नेता राकेश कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार किसानों का शोषण करने में लगी है। देश का किसान सरकार के रवेये से बहुत ही आहत है। भाजपा को आने वाले चुनाव में इसका हिसाब देना होगा। चौपाल के दौरान सपाइयों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के संदेश का पर्चा ग्रामीणों को वितरित किया। इस मौके पर नफीस खान, प्रशांत गुप्ता, इरशाद खान, मौलाना हलीम, टेनी खां, हाफिज, एनुल खान आदि मौजूद रहे। उधर कैसरगंज के पूर्व विधायक रामतेज यादव की अगुवाई में सपा कार्यकर्ताओं ने ग्राम रूकनापुर से कुंडासर तक किसान जनजागरण यात्रा निकाली। इस मौके पर पूर्व विधायक यादव ने कहा कि रूकनापुर में कई माह से पुलिया टूटी हुई है। सड़कें जर्जर अवस्था में हैं। गांव के कई स्थानों में पानी भरा हुआ है। कई बार ग्रामीणों की शिकायत के बावजूद स्थानीय सत्ताधारी नेता व प्रशासन चुप्पी साधे हैं। सपा हमेशा से किसानों के हक की बात करती आई है।
विज्ञापन

चौपाल के बाद सभी ने तहसीलदार के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर कृषि कानून को वापस लेने, गन्ना किसानों का बकाया भुगतान दिलकार व गन्ने के दाम 450 क्विंटल करने और किसानों को छुट्टा जानवरों से निजात दिलाए जाने की मांग की। इस मौके पर फरीद अंसारी, मनीष यादव, सैय्यद सैफ, मोहम्मद शकील नदवी, फखरूद्दीन, आफताब खान, अकील खान, राहुल, मोनिस खां, मुस्तफा, अजय यादव, लालविक्रम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें