फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ताओं ने किसानों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर 25 दिसंबर को जनपद के विकास खंडों व ग्राम पंचायतों ने सपाइयों ने अलाव के साथ चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर पदाधिकारियों ने क्षेत्र के किसानों को कृषि कानून से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी देते हुये किसानों के आंदोलन में सहयोग करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व काबीना मंत्री व मटेरा विधायक यासर शाह व पार्टी के जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव के निर्देशन मेें कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर मटेरा विधायक यासर शाह की अगुवाई मेें सपाइयों ने सोहरवा गांव मेें चौपाल लगाकर केंद्र सरकार द्वारा पेश किये गये कृषि कानून को सरकार पर किसानों के साथ धोखा देने का आरोप लगाया। कार्यक्रम को वरिष्ठ नेता व जिला कोषाध्यक्ष अब्दुल मन्नान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जफरउल्ला खां बंटी ने भी किसानों को कृषि कानून की खामियां बताकर जागरूक किया। विकास खंड चित्तौरा के चिलवरिया व महसी मेें छात्रसभा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष नंदेश्वरनंद यादव की अगुवाई मेेें आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने क्षेत्र के किसानों को कृषि कानून से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी।
विधानसभा कैंसरगंज मुख्यालय पर सपा नेता प्रमोद सिंह की अगुवाई मेें आयोजित कार्यक्रम मेें सपा नेता ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने पूंजीपति साथियों को लाभ पहुंचाने के लिए किसान विरोधी कृषि कानून को पेश किया है। ग्रामसभा हटवा गोपाल मेें जिपं सदस्य रामजी यादव की अगुवाई मेें कार्यक्रम में उन्होंने भाजपा को किसान विरोधी बताते हुये कृषि कानून से होने वाले नुकसान बताए। महसी दुलंभा, शंकरपुरवा, कायमपुर, पिपरा आदि गांवों में भी सपा नेत्री रेनू श्रीवास्तव की अगुवाई में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने क्षेत्र के किसानों को कृषि कानून से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी। विधानसभा बलहा के बनकटी व पठानन पुरवा गांव में भी विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष मिथलेश यादव की अगुवाई मेें सपाइयों ने चौपाल लगाकर किसानों की समस्याओं की सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें