फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बहराइच के तहसील सदर में गुरुवार को अधिकारी को ज्ञापन सौंपते सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। कोरोना महामारी में लूटखसोट, भ्रष्टाचार व प्रदेश में बढ़ रही अपराध की घटनाओं के विरोध में गुरुवार को सपाइयों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुये प्रदेश के राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सदर तहसीलदार को सौंपा।
विज्ञापन

राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में समाजवादी छात्रसभा के पदाधिकारियों ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान छात्रों की जब तक कक्षाएं नहीं संचालित होती हैं, तक तक सभी छात्रों को अगली कक्षा में प्रमोट किया जाए। छात्रों की ऑनलाइन कक्षाएं तभी चलाई जाएं, जब सरकार की ओर से छात्रों को लैपटॉप व दो जीबी डाटा उपलब्ध कराया जाए। कोरोना से बचाव को लेकर सभी शिक्षण संस्थानों व छात्रावासों में सैनिटाइजशन मशीन व थर्मल टेस्टिंग यंत्र उपलब्ध कराया जाए। डेलीगसी में रह रहे छात्रों के रूम का किराया माफ किया जाए। आईटीआई के निजीकरण पर रोक लगाई जाए। यूरिया के बढ़े दाम वापस लेते हुये कालाबाजारी बंद कराई जाए। जनपद के बाढ़ पीड़ितों राहत सामग्री, जानवरों के लिए चारा व पीड़ितों को उचित मुआवजा दिलाया जाए। प्रदेश में हो रहीं हत्याएं, बेटियों के साथ दुष्कर्म आदि घटनाओं पर अंकुश लगाया जाए।
कोरोना महामारी की आड़ में सरकारी तंत्र द्वारा चल रही लूटखसोट को बंद कराकर दोषियों पर कार्रवाई की जाए। कोरोनाकाल में बेरोजगार हुये लोगों को अविलंब रोजगार की व्यवस्था कराई जाए। जब तक व्यवस्था नहीं बनती है, तब तक बेरोजगारों को रोजगार भत्ता दिलाया जाए। ज्ञापन भेजने के बाद संगठन के निवर्तमान जिलाध्यक्ष नंदेश्वरनंद यादव ने बताया कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, तब से भ्रष्टाचार, अपराध, महंगाई चरम पर है। कोरोना मरीजों को मिलने वाले खाने, दवा आदि में भी चिकित्साकर्मी लूट मचाए है।
विज्ञापन

समस्याओं को लेकर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र 29 दिनों से क्रमिक अनशन पर बैठे हैं। लेकिन भ्रष्टाचार व अहंकार के मद में चूर प्रदेश की भाजपा सरकार छात्रों की समस्याओं की ओर कोई ध्यान नही दे रही है। निवर्तमान जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि अगर शीघ्र ही व्यवस्थाओं में सुधार नहीं होता है तो कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन शुरू कर देंगे। इस मौक पर बाबू खान, मोबीन खान, इरशाद अहमद, धनीराम यादव, विद्याराम यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें