फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सपाइयों ने पौधरोपण कर मनाया सपा प्रमुख का जन्मदिन

Wed, 02 Jul 2025 02:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
सोहरना में अ​खिलेश यादव के जन्मदिवस पर पौधरोपण करते पूर्व मंत्री यासर शाह। 
विज्ञापन
बहराइच/पयागपुर। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन सपाइयों ने मंगलवार को पर्यावरण को सुरक्षित रखने के संकल्प के साथ मनाया। इस दौरान सभी ने गोष्ठी का आयोजन कर पौधरोपण करते हुए पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

सोहरवा गांव में मंगलवार को सपा के पार्टी के जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव व पूर्व मंत्री यासर शाह की अगुवाई में सपाइयों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन काफी हर्षोल्लास के साथ मनाते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की। इस मौके पर पूर्व मंत्री ने लोगों को पीडीए कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सपा के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों के बारे में सभी का अवगत कराया। कार्यक्रम के बाद पूर्व मंत्री की अगुवाई में सपाइयों ने गांव में स्थित खाली पड़ी जमीनों पर पौधरोपण कर ग्रामीणों को पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संदेश देते हुए सभी पौधों की देखभाल व उसको सुरक्षित रखने में सहयोग का आह्वान किया। वहीं, सपा लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष नंदेश्वरनंद यादव की अगुवाई में कार्यकर्ता मेडिकल कॉलेज पहुंचे। इस दौरान जिलाध्यक्ष यादव, महासचिव मोबिन खान, अमरदीप यादव, राशिद खान, प्रेम सागर यादव, दुलारे यादव, रिंकू सिंह आदि ने रक्तदान कर राष्ट्रीय अध्यक्ष के दीर्घायु होने की कामना की। रक्तदान के बाद संगठन के पदाधिकारियों ने अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में पहुंचकर बच्चों के तीमारदारों में फल व बिस्कुट का वितरण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें