फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: कांग्रेस कमेटी की लिस्ट जारी होने के बाद 11 पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा

Wed, 02 Jul 2025 02:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की लिस्ट जारी होने के बाद कांग्रेसियों के इस्तीफा दिए जाने का सिलसिला भी तेज हो गया है। इस्तीफा देने वाले नवनियुक्त पदाधिकारियों ने जारी लिस्ट पर सवाल उठाते हुए प्रदेश नेतृत्व से कार्यकारिणी को भंग किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

जिले की कांग्रेस पार्टी में नए जिलाध्यक्ष की घोषणा होने के बाद से पार्टी में शुरू हुआ अंतरकलह थमने का नाम नहीं ले रहा है। लिस्ट जारी होने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता रामसुंदर तिवारी व दीनानाथ पांडेय ने उसपर सवाल उठाते हुए इस्तीफा भेजा था। इसके बाद मंगलवार को सुषमा त्रिपाठी, अधिवक्ता हीरालाल राव, महताब आलम, सोनम सैनी, मंजू सैनी, शालिनी सैनी, हनुमान प्रसाद आर्य, इकबाल अहमद, पूनम मिश्रा, एहसान वारिस व डाॅ.राधेश्याम गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा देते हुए पार्टी नेतृत्व से जिला कमेटी को भंग करने की मांग की है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि जिला कमेटी को फर्जीवाड़ा कर बाहरी लोगों को शामिल करते हुए लिस्ट तैयार की गई है। कमेटी में न जातिगत समीकरण बैठाया गया और न ही वरिष्ठ नेताओं का सम्मान रखा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें