फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर उतरे एसपी, मास्क न लगाने वालों पर लगाया जुर्माना

विज्ञापन
बहराइच में शुक्रवार को चौक बाजार में औचक निरीक्षण के दौरान डबल सवारी बैठकर जाते समय एक व्यक्ति क? - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। इस भागदौड़ भरी जिंदगी में कोविड़-19 संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए एसपी स्वयं सड़क पर उतर आए। शुक्रवार की दोपहर अचानक एसपी अपने काफिले के साथ पीपल चौराहे पर पहुंचे और बिना मास्क पहने व दो पहिया वाहन पर दो या तीन सवारी को देखकर उन्हें रोका और चालान काटकर आगे से मास्क लगाकर व एक ही लोग बैठकर यात्रा करने की हिदायत दी। चेकिंग के दौरान गाड़ी घुमाकर भागने वाले को एसपी ने दौड़ाकर पकड़ा। चालान काटने के साथ उनसे ही गाड़ी का हवा निकलवा कर आगे से ऐसी गलती न करने का संकल्प दिलवाया। एसपी की इस पहल की सराहना चारों ओर हो रही है।
विज्ञापन

देश में फैले कोरोना वायरस से बचने के लिए सरकार से लेकर प्रशासन तक लोगों से मास्क लगाकर व सोशल डिस्टेंसिंग रखने की अपील कर रही है, बावजूद इसके लोग अपनी जिंदगी दांव पर लगाकर नियमों को तोड़कर बिना मास्क के निकल रहे हैं। शुक्रवार को एसपी विपिन मिश्रा ने खुद दोपहर में नियम पालन करवाने की कमान संभाली और पीपल चौराहे पर अपने दलबल के साथ पहुंच गए। एसपी नगर कोतवाल आरपी यादव के साथ पीपल चौराहा से लेकर छावनी चौराहे तक पैदल ही चलकर आने-जाने वाले लोगों को देखते रहे।
बिना मास्क व एक बाइक पर दो लोगों को देखने पर रोक कर जुर्माना कटवाया। मास्क न लगाकर निकलने का कारण पूछा। आगे से बिना मास्क के घर से न निकलने का संकल्प भी दिलवाया। एसपी ने पीपल चौराहे से लेकर छावनी चौराहे तक लगभग 15 वाहनों को स्वयं रोककर चेक किया। लोगों के सुरक्षा के प्रति एसपी की यह पहल बाजार में काफी चर्चा का विषय बनी रही। दो दर्जन से अधिक वाहनों को चेक कर बिना मास्क व दो या दो अधिक बैठे लोगों के खिलाफ चालान काटकर जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

नहीं चल पाई एसपी के सामने चालाकी
पीपल चौराहे पर एसपी को देखकर एक मोटरसाइकिल पर बैठे तीन लोगों में से दो लोग तत्काल उतर गए। एसपी ने दूर से इस चालाकी को देख लिया और पास आते ही गाड़ी को रोककर चालान कटवाया और गाड़ी से उतरे युवकों से ऐसा आगे से न करने की कड़ी चेतावनी दी।
इंसेट
यह हुई कार्रवाई
नगर कोतवाल आरपी यादव ने बताया कि एसपी की चेकिंग के दौरान 10 वाहनों को सीज किया गया है। बिना मास्क लगाकर निकलने वाले लोगों पर कार्रवाई करते हुए आठ हजार रुपये तक जुर्माना लगाया गया। 25 गाड़ियों का चालान किया गया व एक युवक को 151 के तहत कार्रवाई की गई।
नियमों का पालन ही करेगा संक्रमण से बचाव
संक्रमण से बचने का एक ही तरीका है कि लोग मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलें। बाइक पर दो लोग न बैठे। मिलने वाले लोगों से दो गज की दूरी बनाएं रखें। बैंकों व राशन की दुकान पर भीड़ न लगाएं। समय-समय पर हाथ को धुलते या सैनिटाइज करते रहें। नियमों के पालन करने से ही संक्रमण से बचा जा सकता है।
विज्ञापन

-विपिन मिश्रा, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें