श्रावस्ती (ब्यूरो)। नाम वापसी की प्रक्रिया शनिवार को पूरी होने के बाद सिरसिया, गिलौला व जमुनहा में ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी पर सपा प्रत्याशियों का निर्विरोध कब्जा हो गया है।
आज सिर्फ इकौना और हरिहरपुररानी में चुनाव होगा। इसके लिए सारी तैयारियां पूरी हो गई हैं। मालूम हो कि शुक्रवार को सिरसिया, गिलौला व जमुनहा में एक-एक नामांकन पत्र ही दाखिल हुए थे।
शनिवार को इनमें से किसी ने भी नाम वापस नहीं लिया। वहीं, हरिहरपुररानी और इकौना में दो-दो प्रत्याशी मैदान में हैं। आज इनके भाग्य का फैसला होगा।