फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 ब्लॉकों में सपा के प्रमुख, तीन कुर्सियों के लिए जंग आज

Sat, 06 Feb 2016 10:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले के 14 विकासखंडों में से 11 ब्लॉकों के प्रमुख पद पर सपा प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। वहीं, महसी, विशेश्वरगंज और मिहींपुरवा में कुर्सी के लिए आज जंग होगी।
विज्ञापन


रिसिया, नवाबगंज, बलहा, कैसरगंज, जरवल, पयागपुर, चित्तौरा, हुजूरपुर, तेजवापुर, फखरपुर में सपा के घोषित उम्मीदवारों ने ही नामांकन किया था। इनमें से शनिवार को किसी ने भी परचा वापस नहीं लिया।

वहीं, शिवपुर में निर्दलीय प्रत्याशी के पर्चा वापस लेने से यहां भी सपा प्रत्याशी के निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया।

शुक्रवार को मिहींपुरवा, महसी, विशेश्वरगंज और शिवपुर में एक से अधिक प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। लेकिन, शनिवार को नाम वापसी के दिन शिवपुर में निर्दल प्रत्याशी उमरई पत्नी दुलारे ने पर्चा वापस ले लिया।
विज्ञापन


ऐसे में अब सिर्फ मिहींपुरवा, महसी और शिवपुर में ही आज चुनाव होगा। इन तीनों ब्लॉकों में सपा उम्मीदवारों को निर्दलीय व भाजपा के उम्मीदवार कड़ी टक्कर दे रहे हैं।
 
उप जिला निर्वाचनन अधिकारी विद्याशंकर सिंह ने बताया कि सुबह 11 बजे से तीन बजे तक वोट डाले जाएंगे। तीनों स्थानों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे।

नौ प्रत्याशियों को मिला प्रमाण पत्र

बहराइच। निर्विरोध निर्वाचित हुए प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र प्रदान करने का कलेक्ट्रेट में शनिवार शाम कार्यक्रम आयोजित हुआ।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी विद्याशंकर सिंह ने बताया कि शिवपुर की कल्पना मंडल, चित्तौरा की फहीमा शेरवानी, तेजवापुर के पेशकार राव, रिसिया के सिराज अहमद, नवाबगंज की बबली, कैसरगंज की ज्योति यादव, जरवल के नूर हसन और बलहा की साफिया रानी को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है।

उन्होंने कहा कि जो निर्विरोध प्रत्याशी शेष रह गए हैं, उन्हें रविवार को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।

इनकी साख दांव पर

विशेश्वरगंज में सपा प्रत्याशी व पूर्व सांसद रानावीर सिंह के बेटे राना अगम सिंह की शाख दांव पर है। इन्हें टक्कर देने के लिए निर्दलीय प्रत्याशी बीनाराज मिश्र हैं।

महसी में भाजपा प्रत्याशी कृष्णावती और सपा प्रत्याशी प्रभाकरदत्त वाजपेयी आमने सामने हैं। मालूम हो कि कृष्णावती, पूर्व विधायक सुरेश्वर सिंह के छोटे भाई की पत्नी हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें