फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सपा ने मनाई पूर्व सांसद फूलन देवी की जयंती

विज्ञापन
बहराइच में सपा कार्यालय पर फूलन देवी की जयंती मनाते पदा​धिकारी।
विज्ञापन
बहराइच। समाजवादी पार्टी ने सोमवार को पूर्व सांसद फूलन देवी की जयंती मनाई। जिले में पार्टी ने विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम और विचार गोष्ठियां आयोजित कीं। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन संघर्ष को याद किया।
विज्ञापन

पार्टी के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। संचालन समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेश सिंह शैलू ने किया। रामहर्ष यादव ने कहा कि फूलन देवी का जीवन संघर्ष, साहस और विपरीत परिस्थितियों में मजबूती से खड़े रहने की प्रेरणा देता है। नानपारा विधानसभा क्षेत्र में जिला उपाध्यक्ष गोविंद निषाद ने कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें पूर्व मंत्री यासर शाह मुख्य अतिथि रहे। यासर शाह ने कहा कि फूलन देवी का जीवन सामाजिक असमानता, अन्याय और शोषण के विरुद्ध संघर्ष का प्रतीक है। उन्होंने वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों की लड़ाई को आगे बढ़ाने की बात कही।
सदर विधानसभा क्षेत्र के गोड़ियन पुरवा में लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष नंदेश्वर नंद यादव के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। नंदेश्वर नंद यादव ने कहा कि निषाद समाज अब जागरूक हो चुका है। उन्होंने फूलन देवी के विचारों पर चलकर भाजपा सरकार को सत्ता से हटाने का आह्वान किया। जिला उपाध्यक्ष रामजी यादव ने कहा कि पिछड़ों का सम्मान सिर्फ समाजवादी पार्टी में है। कार्यक्रमों में पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें