फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से सिपाही की पत्नी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। नानपारा कस्बा निवासी एक हेड कांस्टेबल श्रावस्ती के न्यायालय सम्मन सेल में कार्यरत है। उसकी पत्नी शनिवार को घर में अकेली थी। तभी अचानक उसे करंट लग गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बस्ती जनपद के थाना नगर बाजार सीतारामपुर निवासी राजेश उपाध्याय पुत्र राम उजागर बहराइच जनपद में पुलिस विभाग में तैनात हैं। वह नानपारा कस्बे में ही कमरा लेकर परिवार सहित रह रहे हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती श्रावस्ती जनपद के भिनगा मुख्यालय अंतर्गत न्यायालय सम्मन सेल में है।
शनिवार को वह श्रावस्ती के लिए निकले थे। कोर्ट पहुंचने पर उन्होंने पत्नी को फोन मिलाया, लेकिन फोन नहीं मिला। जिस पर राजेश ने एक पड़ोसी को फोन कर घर भेेजा तो वहां पत्नी अमरावती (50) जमीन पर मृत पड़ी हुई थी। हाथ में पंखे का तार चिपका था और उंगलियां जल गई थीं।
विज्ञापन

राजेश उपाध्याय ने बताया कि उनकी बेटी श्रद्धा उर्फ वंदना सरस्वती विद्या मंदिर नानपारा में पढ़ने के लिए गई हुई थी। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह मौके पर पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। करंट लगने से महिला की मौत होने से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें