फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: गोशालाओं में लगेंगी सोलर लाइटें, बनेगी बाउंड्रीवाॅल

Fri, 11 Jul 2025 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। गोशालाओं को आधुनिक बनाया जाएगा। इसके लिए क्रिटिकल गैप योजना से 1.40 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इन पैसों से सोलर लाइट व बाउंड्रीवॉल का निर्माण कराया जाएगा। वहीं, इसी योजना के तहत 60 लाख रुपये की लागत से शहरी क्षेत्र में जिला सूचना विज्ञान केंद्र में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष का निर्माण होगा।
विज्ञापन


डीएम मोनिका रानी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के गोशालाओं में इन पैसों से तीन-तीन किलोवाट का सोलर पैनल लगाया जाएगा। वहीं, जहां बाउंड्रीवॉल नहीं है, वहां उसका निर्माण किया जाएगा। इसके लिए पैसे रिलीज कर दिया गया है। एस्टीमेट बनाने का आदेश दिया गया है। इसके अलावा शहरी क्षेत्र में क्रिटिकल गैप मद से 40 लाख की लागत से जिला सूचना विज्ञान केंद्र में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष का निर्माण कराया जा रहा है।
सड़क किनारे पुराने गड्ढों पर संकेतक लगाने का आदेश
सड़क निर्माण के समय बने पुराने गड्ढों में बारिश के कारण पानी भर जाता है। इससे उसकी गहराई का पता नहीं चलता है। इसको देखते हुए डीएम मोनिका रानी ने सभी बीडीओ को निर्देश दिया है कि जहां ऐसी स्थिति हो वहां संकेतक लगवाएं, ताकि लोगों को पता चल सके कि यहां पानी गहरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें