फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नहीं रुकेगी 12 निर्धन विद्यार्थियों की पढ़ाई

Thu, 10 Sep 2015 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। रुपईडीहा कस्बे के निर्धन वर्ग के 12 विद्यार्थियों को अब फीस की चिंता नहीं सताएगी। कस्बे के समाजसेवियों ने ऐसे 12 बच्चों को चिह्नित कर एक साल की फीस एक बार में ही जमा कर दी है। उनके इस प्रयास से इन विद्यार्थियों और उनके परिवार के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन


रुपईडीहा कस्बा में निर्धन वर्ग के 12 विद्यार्थी फीस के अभाव में पढ़ाई नहीं कर पा रहे थे। ये बात जब नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज के अध्यक्ष अजय कुमार मित्तल तथा प्रबंधक महेश मित्तल को पता चली तो उन्होंने इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य बृजनरेश श्रीवास्तव व कस्बे के समाजसेवियों के साथ मामले को लेकर बैठक की।

इसमें सभी ने निर्धनता के कारण पढ़ाई प्रभावित न होने देने की बात कही। इस पर बच्चों की पढ़ाई का खर्च कमेटी के पदाधिकारियों के साथ कस्बे के अन्य समाजसेवियों ने उठाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


कस्बे के विपिन अग्रवाल, सुरेश चंद्र अग्रवाल, अनिल उर्फ दद्दू अग्रवाल, सुशील तुलस्यान, केशवराम अग्रवाल, रतन अग्रवाल, संजय अग्रवाल, मदन अग्रवाल, रामनिवास अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल कोषाध्यक्ष ने सभी 12 विद्यार्थियों की एक साल की फीस एक साथ संबंधित स्कूल में जमा करवा कर उनकी पढ़ाई का रास्ता खोल दिया।

इससे इन छात्रों के साथ अभिभावकों में हर्ष है। प्रधानाचार्य ने बताया कि समाजसेवियों व कमेटी पदाधिकारियों द्वारा उठाए गए इस कदम से गरीब तबके के छात्रों को आगे की पढ़ाई करने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें