फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी से जमीन लिखवाने में ग्राम प्रधान को जेल

Thu, 10 Sep 2015 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
विशेश्वरगंज (बहराइच)। खानपुर मल्लोह गांव के ग्राम प्रधान कृष्णदेव ने जालसाजी कर एक व्यक्ति को मृत दिखाकर उसकी जमीन गोंडा निवासी महिला के नाम पर बैनामा करवा दी थी। इस मुकदमे की विवेचना के बाद गुरुवार को पुलिस ने ग्राम प्रधान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि महिला फरार चल रही है।
विज्ञापन


विशेश्वरगंज थाना अंतर्गत ग्राम खानपुर मल्लोह निवासी द्वारिका प्रसाद पुत्र सीताराम के नाम पर गांव में ही कुछ खेती योग्य जमीन थी।

इस जमीन को गांव के ही प्रधान कृष्ण देव पुत्र रामप्यारे ने अपनी रिश्तेदार जनपद गोंडा के करनैलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पकड़ी निवासी सुनीता देवी पत्नी रामनाथ के नाम पर बीते दिनों बैनामा करा दिया था। इसकी जानकारी जनवरी में द्वारिका को हुई। तो वह भौचक रह गया। उन्होंने इस मामले में कोर्ट की शरण ली।

न्यायालय ने मामले की सुनवाई करते हुए केस दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। कोर्ट के आदेश पर 25 अगस्त को पुलिस ने केस दर्ज किया था। केस दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही थी।
विज्ञापन


विवेचना के बाद पुलिस ने गुरुवार को ग्राम प्रधान कृष्णदेव को गिरफ्तार कर लिया है। एसओ छोटक यादव ने बताया कि ग्राम प्रधान को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। महिला फरार चल रही है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें