फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: तो चचेरे भाई से प्रेम प्रसंग के कारण किशोरी ने की थी आत्महत्या

Tue, 24 Jun 2025 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
फखरपुर (बहराइच)। थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात संदिग्ध हालात में किशोरी की मौत के मामले को पुलिस आत्महत्या मान रही है। मंगलवार को फखरपुर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में किशोरी के चचेरे भाई छोट्टन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हालांकि किशोरी के शरीर पर मिले घाव से पुलिस की आत्महत्या की थ्योरी स्थानीय लोगों के गले नहीं उतर रही है।
विज्ञापन

साइनपुरवा निवासी 17 वर्षीय रिहाना का शव घर में पड़ा मिला था। रूकनापुर में पत्नी का इलाज कराकर लौटे पिता निजामुद्दीन रात 11 बजे घर लौटे तो अंदर बेटी का शव दिखा। रिहाना के होंठ पर कटा था। निजामुद्दीन ने रिहाना से मारपीट किए जाने और रस्सी से गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका जाहिर की थी।
मंगलवार को पुलिस ने रिहाना के चचेरे भाई छोट्टन को आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओंं में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। फखरपुर थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार राय ने बताया कि मृतका का उसके चचेरे भाई छोट्टन के साथ प्रेम प्रसंग था। लेकिन यह बात उसके माता-पिता को पसंद नहीं थी। जिसके कारण किशोरी ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन



अगर आत्महत्या की तो चेहरे पर कैसे आए घाव
रिहाना का होंठ गायब था और चेहरे पर भी गंभीर चोट के निशान थे। जबकि पुलिस इसे आत्महत्या करार दे रही है। लोगों का कहना है कि शरीर पर चोट के निशान यह इशारा करने के लिए काफी हैं कि युवती के साथ मारपीट कर रस्सी से गला कस हत्या की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें