रुपईडीहा (बहराइच)। नेपाल की बांके पुलिस ने मंगलवार को गोदाम में छापा मारकर तस्करी कर भारत से लाए गए 4.37 लाख रुपये के कपड़े बरामद किए हैं। इन कपड़ों को पुलिस ने नेपालगंज कस्टम कार्यालय के सुपुर्द कर दिया है।
नेपालगंज पुलिस कार्यालय के इंचार्ज इंस्पेक्टर अरुण बम ने बताया कि भारत से तस्करी कर भारी मात्रा में कपड़े लाने की सूचना मिली थी। इस आधार पर टीम के साथ नेपालगंज उप महा नगरपालिका के वार्ड नंबर चार स्थित कृषि विकास बैंक के पास गोदाम में छापा मारा। यहां से भारी मात्रा में कपड़े बरामद हुए। इनकी कीमत लगभग 4.37 लाख रुपये है। उन्होंने बताया कि छापामारी की भनक लगने पर तस्कर मौके से भाग गए।