मिहींपुरवा। खैरी समैसा गांव में मंगलवार को बक्से में रखे रुपये निकालते समय सांप के काटने से महिला की मौत हो गई। गांव निवासी सीमा मौर्य (32) को मंगलवार को किसी काम के लिए रुपये की जरूरत थी। वह कमरे में रखे बक्से से रुपये निकालने लगीं। इसी दौरान बक्से में छिपे सांप ने उन्हें काट लिया। सीमा के चीखने पर परिजन मौके पर पहुंचे। सांप के काटने की जानकारी होने पर परिजन उन्हें लेकर तत्काल सीएचसी पहुंचे। रास्ते में सीमा को उल्टियां होने लगीं और वह बेहोश हो गईं।
पति पुरुषोत्तम मौर्य ने बताया कि सीएचसी पहुंचने पर चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद सीमा को मृत घोषित कर दिया। सीएमओ डॉ. संजय कुमार शर्मा ने बताया कि जिले के सभी सीएचसी और पीएचसी पर पर्याप्त मात्रा में एंटी स्नेक वेनम उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सांप के काटने पर मरीज को बिना देरी किए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाएं, ताकि समय पर उपचार मिल सके।