फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: नेपाल सीमा पर स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

Thu, 11 Dec 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
तस्कर राजवन । -संवाद
विज्ञापन
रुपईडीहा। इंडो–नेपाल सीमा पर मंगलवार रात एसएसबी और रूपईडीहा पुलिस की संयुक्त गश्ती टीम ने एक तस्कर को 50 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ लिया। बरामद स्मैक को सीज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन



प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत ने बताया कि उपनिरीक्षक आशुतोष चंद की अगुवाई में पुलिस बल और एसएसबी इंस्पेक्टर ऋतुराज की संयुक्त टीम मंगलवार रात रात 9:37 बजे नोमेंस लैंड के पिलर संख्या 651/11 के पास गश्त कर रही थी। तभी सीमा पार कर रहे राजवन, निवासी सुभानपुरवा रामगांव को संदिग्ध हालत में रोक कर तलाशी ली गई।

उसके कब्जे से 50 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 10 लाख रुपये आंकी गई है। बरामद स्मैक को कब्जे में लेकर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायालय बहराइच भेजा गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें