फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: घने कोहरे व सर्द हवा ने किया बेहाल

Thu, 11 Dec 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच में बुधवार सुबह छाया कोहरा।   -संवाद
विज्ञापन
बहराइच। जिले में बुधवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। सुबह कोहरे की चादर इतनी घनी रही कि दृश्यता तीन मीटर तक सिमट गई। हल्की धूप जरूर निकली, लेकिन पूरे दिन धुंध छाई रही और सर्द हवा ने लोगों को बेहाल कर दिया। दिनभर की ठिठुरन और गलन ने जनजीवन को प्रभावित किया।
विज्ञापन



तराई क्षेत्र में बुधवार को न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। सड़क पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई और लोग जरूरी कामों के लिए भी घरों से निकलने में हिचकते दिखाई दिए।


लगभग 11 बजे के आसपास धुंध हल्की पड़ी और धूप निकली, लेकिन ठंड का असर जस का तस बना रहा। दिनभर हल्की धूप के बावजूद धुंध ने आसमान को ढके रखा। शाम ढलते ही सर्द हवा ने गलन और बढ़ा दी, जिससे तापमान में और गिरावट महसूस की गई।
विज्ञापन



किसान पीजी कॉलेज के मौसम विशेषज्ञ डॉ. पीएल त्रिपाठी ने बताया कि तराई में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। अगले चार दिनों तक मौसम सख्त रहने के आसार हैं। तापमान में लगातार गिरावट के चलते कड़ाके की ठंड बढ़ने की संभावना है। उन्होंने कहा कि कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है और लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।


बुधवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं हवा पश्चिमोत्तर दिशा में लगभग 5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलती रही, जिसने ठिठुरन और बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें