फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
रुपईडीहा थाना पुलिस द्वारा स्मैक के साथ पकड़ा गया आरोपी। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। एसएसबी रुपईडीहा व पुलिस टीम ने रविवार को चकिया रोड पर एक तस्कर को 70 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया। बरामद स्मैक को पुलिस ने सीज कर तस्कर को जेल भेज दिया है। एसएसबी के मुताबिक बरामद स्मैक की कीमत लगभग 70 लाख रुपये है।
विज्ञापन

एसएसबी अगैया के कमांडेंट प्रवीण कुमार ने बताया कि एसएसबी की खुफिया टीम व स्पेशल ब्यूरो को स्मैक तस्कर के रुपईडीहा में होने की जानकारी मिली। इस पर एसएसबी के कमांडर कुलदीप सिंह, विनीत सिंह, परशुराम, ब्लैसो जैक्सन, शिवा रमन आर और पुलिस टीम के उपनिरीक्षक धीरेंद्र कुमार मिश्रा, अशोक यादव, विनय त्रिवेदी की टीम ने सीमा पर आने-जाने वाले लोगों की जांच शुरू की। पुलिस व एसएसबी के जवान चकिया रोड पर पहुंचे।
इसी दौरान कुछ दूरी पर खड़ा युवक भागने लगा। इस पर जवानों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। तलाशी ली गई तो उसके पास 70 ग्राम स्मैक मिली। इस पर तस्कर को थाने लाया गया। बरामद स्मैक को पुलिस ने सीज कर दिया है। कमांडेंट ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद स्मैक की कीमत करीब 70 लाख रुपये है। प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी तस्कर के विरुद्ध केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। उसकी पहचान कोतवाली नानपारा के बेलदारन टोला निवासी मोहम्मद साबिर पुत्र जहरुल हसन के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें