बहराइच। एसएसबी 42वीं वाहिनी रुपईडीहा चौकी के जवान बुधवार को आवागमन कर रहे लोगों की जांच कर रहे थे। तभी एक व्यक्ति के पास से 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। हेरोइन सीज कर तस्कर को जेल भेजा गया है। एसएसबी के मुताबिक बरामद हीरोइन की कीमत लाखों रुपये है।
एसएसबी 42वीं वाहिनी की रुपईडीहा चौकी के जवान बुधवार सुबह पुलिस के साथ गश्त करते हुए सीमा के निकट पहुंचे। इसी दौरान नेपाल से भारतीय सीमा में एक युवक प्रवेश करता दिखा। रोकने पर युवक भागने लगा तो जवानों ने दौड़ाकर उसे दबोच लिया। तलाशी में उसके पास 50 ग्राम प्रतिबंधित हेरोइन बरामद हुई।
सहायक कमांडेंट प्रवीण कुमार ने बताया कि पकड़े गए तस्कर की पहचान रुपईडीहा थाना क्षेत्र के केवलपुर ग्राम के मुस्लिम बाग निवासी नूर हसन के रूप में हुई है। बरामद हेरोइन को सीज कर तस्कर को जेल भेजा गया है।
कमांडेंट ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में हेरोइन की कीमत लाखों रुपये है। गश्त के दौरान एसएसबी के संजय जायसवाल, मनोज त्रिपाठी, मुकेश वर्मा, शुभम कुमार और पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सतेंद्र कुमार, वीरेंद्र गुप्ता, मनोज कुमार गोंड आदि मौजूद रहे।