मिहींपुरवा। मोतीपुर पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने बुधवार को सोहनी बलई गांव के पास एक महिला को 32.17 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, 8910 रुपये भारतीय और 45 रुपये नेपाली मुद्रा बरामद हुई।
विज्ञापन
पुलिस व एसएसबी की टीम सीमावर्ती क्षेत्र में गश्त कर रही थी। उसी दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर सरिता देवी (45) को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उसके पास से स्मैक समेत अन्य सामान बरामद हुआ।
थाना प्रभारी ब्रह्मा गौड़ ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीओ मिहींपुरवा अमित कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।