फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: भेड़िये का शिकार मासूम की खोपड़ी मिली

Fri, 07 Nov 2025 01:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
 शानवी। (फाइल फोटो)
विज्ञापन
फखरपुर। पांच दिन पहले भेड़िये का शिकार हुई मासूम की खोपड़ी और कपड़े बृहस्पतिवार को गन्ने के खेत में मिले तो उसे देखकर परिजन विलख उठे। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने खेत में मिले अवशेष को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन



थाना फखरपुर के कंदौली गोरछहन पुरवा गांव निवासी राकेश की दो वर्षीय पुत्री शानवी को रविवार को चारपाई पर सोते समय भेड़िया दबोच ले गया था। घटना के बाद से परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। इस दौरान उन्होंने खेत और कछार की झाड़ियों तक को खंगाला। बृहस्पतिवार दोपहर में गांव से लगभग 500 मीटर दूर गांव के लोग धान की कटाई कर रहे थे।

ग्रामीणों को गन्ने के खेत से दुर्गंध आने पर शक हुआ। मौके पर पहुंचकर देखा तो बच्ची की खोपड़ी और कपड़े पड़े हुए थे। खबर मिलने पर पहुंचे राकेश व अन्य परिजन कपड़ों और अवशेष को देखकर परिवार के लोग विलख उठे। उन्होंने कपड़ों की पहचान शानवी के होने की शिनाख्त की।
विज्ञापन



कैसरगंज के रेंजर ओंकार नाथ और फखरपुर थाना प्रभारी ब्रह्मा गोंड मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि खेत से बच्ची के अवशेष बरामद हुए हैं। इसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं ग्रामीणों में इस घटना को लेकर दहशत फैल गई है। रेंजर ने ग्रामीणों को सजग रहने और समूह में घर जाने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें