कौशल विकास कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण में मौजूद युवा।
- फोटो : संवाद
बहराइच। उद्यमिता कौशल विकास कार्यक्रम के तहत किसान पीजी कॉलेज में जनजातीय तथा अन्य युवाओं को विभिन्न प्रकार का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे युवा अपनी आय विकसित कर खुद को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. तस्नीम फातिमा जैदी ने दी। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण एक दिवसीय, सात दिवसीय तथा तीस दिवसीय दिलाया जा रहा है। प्रशिक्षण का समय प्रत्येक दिवस दो घंटे का रहेगा। पात्रता शर्त न्यूनतम शैक्षिक योग्यता स्नातक होगी।
परास्नातक तथा बीएड में अध्ययनरत या उत्तीर्ण अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। एक दिवसीय प्रशिक्षण के लिए 28 जनवरी 2026, एक सप्ताह के लिए 2 फरवरी 2026 तथा तीस दिवसीय प्रशिक्षण के लिए 19 फरवरी 2026 की तिथि निर्धारित की गई है। उद्यमियों को प्रशिक्षित करने का काम केडीसी में वाणिज्य विभाग के प्रभारी डॉ. राजेश शर्मा, वनस्पति विज्ञान के सहायक आचार्य डॉ. आनंद श्रीवास्तव तथा पर्यावरण विज्ञान के डॉ. सुमित श्रीवास्तव कर रहे हैं। प्रशिक्षण अधिकारी मोहम्मद हुजैफा अनस हैं। प्रशिक्षण पूरी तरह से निशुल्क है।
कार्यक्रम का उद्देश्य
युवाओं को उद्यमिता अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना।
देश में उद्यमशीलता की संस्कृति विकसित करना।
उद्यमिता के प्रति जागरूकता और प्रेरणा में वृद्धि।
तकनीकी और व्यावसायिक कौशल का विकास।
व्यावसायिक प्रशिक्षण और व्यावहारिक अनुभव के अवसर।
उद्योग विशेषज्ञों के साथ नेटवर्किंग।
ऐसे करें आवेदन
नाम, पिता का नाम, आधार नंबर, ईमेल आईडी मोबाइल फोन नंबर जो आधार से कनेक्ट हो को कार्यक्रम समन्वयक के मोबाइल नंबर पर वाट्सएप करना होगा। पात्र आरक्षण का लाभ लेने वाले अभ्यर्थी अपने जाति प्रमाण पत्र की फोटो खींचकर भेजेंगे।