फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मंडल की टीम में बहराइच के छह खिलाड़ियों का चयन

विज्ञापन
आगरा में होने वाली सब जूनियर बालक राज्य फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयनित बहराइच के ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
बहराइच। आगरा में आयोजित होने वाली सब जूनियर बालक राज्य फुटबॉल प्रतियोगिता 2026-27 के लिए देवीपाटन मंडल की टीम की घोषणा कर दी गई है। पांच सितंबर को हुए चयन ट्रायल में बहराइच के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इसके बाद जिले के छह खिलाड़ियों को मंडल टीम में जगह मिली है।
विज्ञापन

खेलो इंडिया बहराइच के कोच विनोद कुमार ने बताया कि चयनित सभी खिलाड़ी खेलो इंडिया सेंटर बहराइच से जुड़े हैं। इन खिलाड़ियों को आगरा में होने वाली सब जूनियर फुटबॉल चैंपियनशिप में देवीपाटन मंडल की ओर से खेलने का मौका मिलेगा। टीम की कमान बहराइच के शिवम शर्मा को सौंपी गई है। चयनित खिलाड़ियों में कप्तान शिवम शर्मा के अलावा अभिराज श्रीवास्तव, शोभित सिंह, प्रतीक त्रिपाठी, अंश गौतम और अंशुमान सिंह शामिल हैं। एक साथ छह खिलाड़ियों के चयन से बहराइच के खेल प्रेमियों में खुशी है। खिलाड़ियों के चयन पर जिले के खेलप्रेमियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें