यूपी के बहराइच में जंगली जानवरों के हमले कम नहीं हो रहे हैं। बुधवार की शाम व बृहस्पतिवार की सुबह कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में अलग-अलग जगहों पर दो तेंदुओं ने हमलाकर पांच ग्रामीण और एक बालिका को जख्मी कर दिया।
संदीप के शोर मचाने पर पड़ोसी शत्रुघन के घर घुस गया। इससे गांव में चीख पुकार मच गई। ग्रामीण इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान घर से निकले तेंदुए को जब लोगों ने भगाना चाहा तो उसने अन्य ग्रामीणों पर हमला कर दिया।
हमले में शंकर दयाल (58), वीरेंद्र (45) व लालता (47) गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों के हांका लगाने पर तेंदुआ गन्ने के खेत में भाग गया। ग्रामीणों ने हमले की सूचना तत्काल वन विभाग को दी और घायलों को पीएचसी सुजौली पहुंचाया।
यहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने उन्हें सीएचसी मोतीपुर रेफर कर दिया। सीएचसी में इलाज के दौरान रमाकांत व शंकर दयाल की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। ग्रामीणों ने पिंजरा लगवाने की मांग की है।
हमले की सूचना मिलते ही मौके पर वन टीम भेजी गई थी। वन टीम ग्रामीणों को बचाव के प्रति जागरूक कर रही है। साथ ही कॉम्बिंग की जा रही है। तेंदुए को पकड़ने के लिए मौके पर पिंजरा और प्रकाश के लिए लाइट लगवाई जा रही है। -बी. शिवशंकर, डीएफओ कतर्नियाघाट