बहराइच। जिले में गुरुवार को छह लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें शहर और कैसरगंज के दो-दो लोग शामिल हैं। इन सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है। उधर, आरटीपीसीआर जांच के लिए 304 सैंपल लखनऊ भेजे गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से रिपोर्ट जारी की गई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि छह लोग कोरोना संक्रमित मिले। इन सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है। सीएमओ ने बताया कि शहर निवासी दो लोग और कैसरगंज निवासी दो लोग संक्रमित निकले हैं। जबकि चित्तौरा व हुजूरपुर में एक-एक संक्रमित मिला है। उधर, स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना जांच की गई। पयागपुर के बीपीएम अनुपम शुक्ला ने बताया कि स्वास्थ्य टीम ने 20 एंटीजन 50 आरटीपीसीआर जांच की। जरवल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एआरओ आरपी कनौजिया ने बताया कि 59 एंटीजन और 59 आरटीपीसीआर जांच हुई। मोतीपुर सीएचसी के अधीक्षक डॉ. अनुराग वर्मा ने बताया कि एंटीजन 73 और आरटीपीसीआर 56 जांच हुई।
नानपारा सीएचसी अधीक्षक डॉ. चंद्रभान ने बताया कि 49 एंटीजन और 43 आरटीपीसीआर जांच की गई। बलहा के बीसीपीएम अजय यादव ने बताया कि 26 एंटीजन और 40 आरटीपीसीआर जांच की गई। चरदा सीएचसी अधीक्षक डॉ. अर्चित श्रीवास्तव ने बताया कि 68 एंटीजन और 56 आरटीपीसीआर जांच की गई। कुल 295 एंटीजन जांच हुई। जबकि 304 आरटीपीसीआर जांच हुई। सीएमओ ने बताया कि आरटीपीसीआर जांच के लिए 304 लखनऊ भेजे गए हैं।