फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह लोग मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले में रविवार को छह लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। सभी संक्रमितों को स्वास्थ्य टीम ने होम आइसोलेट करा दिया है। भूपगंज बाजार में एंटीजन जांच में एक युवक पॉजिटिव मिला है। उधर, स्वास्थ्य टीम की ओर से कोरोना जांच के बाद सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे गए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को कोरोना जांच रिपोर्ट जारी की गई। सीएमओ डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि पांच लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इनमें शहर, नवाबगंज, कैसरगंज, बलहा और रिसिया निवासी एक-एक संक्रमित शामिल हैं। पयागपुर के भूपगंज बाजार निवासी युवक एंटीजन जांच में पॉजिटिव मिला है।
सीएमओ ने बताया कि सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है। उधर स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना जांच के लिए शिविर लगाए गए। नानपारा सीएचसी अधीक्षक डॉ. चंद्रभान ने बताया कि 39 एंटीजन और 31 आरटीपीसीआर जांच हुई। बलहा के बीसीपीएम अजय यादव ने बताया कि 40 एंटीजन और 40 आरटीपीसीआर जांच हुई।
विज्ञापन

सीएचसी चरदा अधीक्षक डॉ. अर्चित श्रीवास्तव ने बताया कि 42 एंटीजन व 37 आरटीपीसीआर जांच की गई। मोतीपुर के अधीक्षक डॉ. अनुराग वर्मा ने बताया कि रविवार को 53 एंटीजन और 53 आरटीपीसीआर जांच हुई। जरवल सीएचसी के एआरओ आरपी कनौजिया ने बताया कि 46 एंटीजन व 46 आरटीपीसीआर जांच की गई।
पयागपुर के बीपीएम अनुपम शुक्ल ने बताया कि 50 एंटीजन व 42 आरटीपीसीआर जांच की गई। कुल 270 एंटीजन व 249 आरटीपीसीआर जांच हुई। सीएमओ ने बताया कि आरटीपीसीआर सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें