फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: कुत्ते के हमले में छह जख्मी

Fri, 24 Oct 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
फखरपुर। पंडितपुरवा हैबतपुर गांव में बृहस्पतिवार को कुत्ते ने एक महिला समेत छह लोगों को काट कर जख्मी कर दिया। सभी को सीएचसी ले जाया गया। डॉक्टर ने सभी को रैबीज का इंजेक्शन लगवाकर प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया।
विज्ञापन



गांव निवासी किसान बद्री कश्यप (45) बृहस्पतिवार सुबह खेत जा रहे थे तभी अचानक एक कुत्ते ने हमला कर दिया। हमले से बद्री जमीन पर गिर गए और कुत्ता उन्हें नोचता रहा। बद्री की चीख सुनकर गांव के तीरथ (50) उन्हें बचाने के लिए दौड़े तो कुत्ते ने बद्री को छोड़कर तीरथ पर हमला कर दिया। तीरथ के शरीर पर कई जगह काटा।

गांव के लोगों के दौड़ने पर वह भाग गया। इसके बाद गांव निवासी राजकुमारी (50) व मंगरु कश्यप (38) को काट लिया। गोविंदापुर टेंडवा महंत निवासी विश्राम यादव (60) धान काट कर वापस जा रहे थे। जब वह पंडितपुरवा गांव के निकट पहुंचे, तभी कुत्ते ने उनपर हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।
विज्ञापन


विश्राम यादव ने बताया कि छपरतल्ला निवासी कृपा के बेटे को भी कुत्ते ने काट लिया है। सभी फखरपुर सीएचसी पहुंचे। प्रधान प्रतिनिधि अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि कुत्ते को पकड़वाने के लिए वन विभाग को सूचित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें