फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लपटों में छह घर जले

Thu, 19 May 2016 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/श्रावस्ती
विज्ञापन
ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से आग पर पाया काबू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ददौरा के मजरा भूरेपुरवा में खाना बनाते समय गुरुवार सुबह चूल्हे से उठी चिंगारी से आग लग गई। इसकी चपेट में आने से जहां छह घर जल कर राख हो गए। वहीं झुलसने से चार मवेशियों की मौत भी हो गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग को और फैलने से रोका। 
विज्ञापन


सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम ददौरा के मजरा भूरेपुरवा निवासी पहलवान की पत्नी गुरुवार सुबह चूल्हे में भोजन पका रही थी। चूल्हे से उठी चिंगारी से अचानक उसके घर में आग लग गई। जब तक लोगों को इसकी जानकारी होती आग की लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया। इसकी चपेट में आने से पहलवान के घर में रखा दस हजार रुपये सहित घर का अन्य सामान जल गया।

आग की लपटों ने पड़ोसी जगदीश व नेब्बूलाल के घर में रखा दो पंपिंग सेट, चारा मशीन, साइकिल, 1500 रुपये नगदी, जंगली के घर में रखा आठ हजार रुपये नगद, दो जोड़ी पायल, एक मंगलसूत्र, एक नथुनी, संतराम के घर में रखा बीस हजार रुपये नगदी तथा लल्लू के घर में रखा 15 हजार रुपये नगदी सहित कपड़ा, बर्तन, अनाज व जेवर आदि जल कर राख हो गया।
विज्ञापन


आग की चपेट में आने से जंगली की एक गाय व बछड़ा, संतराम का एक गाय व बछड़े की झुलसने से मौत हो गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग को और फैलने से रोका। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। अग्निकांड में करीब पांच लाख रुपये की संपत्ति की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है।


अग्निकांड में दो घर जले, एक लाख का नुकसान
नानपारा (बहराइच)। गुलहरिया जगतापुर गांव में गुरुवार दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसमें दो सगे भाइयों के मकान जलकर राख हो गए। कोतवाली नानपारा अंतर्गत ग्राम गुलहरिया जगतापुर निवासी सांवली प्रसाद के घर में गुरुवार दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई।

देखते ही देखते आग ने उसके भाई कमला प्रसाद के घर को भी चपेट में ले लिया। अग्निकांड में दोनों के घर की संपत्ति राख हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को फैलने से रोका। अग्निकांड में लगभग एक लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें