फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: साहब...मंडी पोर्टल पर प्रदर्शित हो रहा धान का गलत रेट, हो रही परेशानी

Thu, 21 Nov 2024 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच के विकास भवन में बुधवार को आयोजित किसान दिवस पर कार्यक्रम में वाहनों को हरी झंडी दिखाकर
विज्ञापन
बहराइच। साहब... धान तैयार हो गया है और किसान इसकी बिक्री कर रहे हैं, लेकिन मंडी पोर्टल पर अभी धान का रेट पुराना ही दिख रहा है। यह अपडेट नहीं हो रहा है, इससे किसान असमंजस में हैं और नुकसान हो रहा है। इसे सही करवा दें। उक्त शिकायत विकास भवन में आयोजित किसान दिवस में पयागपुर से आए किसान जितेंद्र सिंह ने सीडीओ मुकेश चंद्र से की। जिस पर सीडीओ ने उपनिदेशक कृषि टीपी शाही को तत्काल समस्या निस्तारण के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन


किसान दिवस में मौजूद प्रगतिशील किसान लालता प्रसाद गुप्ता ने नलकूप की समस्या बताते हुए 32 बीजी नलकूप से पानी पहुंचाने की मांग की। वहीं बब्बन सिंह ने चीनी मिल के भुगतान व किसानों के गन्ना विक्रय की समस्या बताते हुए बैठक में चीनी मिल के प्रतिनिधियों को भी बुलाने की मांग की। पयागपुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि समय प्रसाद मिश्र ने क्षेत्र में राजकीय नलकूपों का सर्वे कराने व खराब नलकूपों की मरम्मत करवाते हुए नाली निर्माण करवाने की मांग की।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे सीडीओ मुकेश चंद्र ने किसानों की समस्याओं को सुना और उसके त्वरित निदान के लिए संबंधित जिम्मेदारों को निर्देशित किया। इस दौरान सीडीओ ने फार्मर रजिस्ट्री कामन सर्विस सेंटरों पर जाकर करवाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने बताया कि 25 नवंबर के बाद कृषि विभाग, राजस्व विभाग, मनरेगा, पंचायत सहायक की ड्यूटी लगाकर शिविर में फार्मर रजिस्ट्री तैयार करवाई जाएगी। इस दौरान सीडीओ ने जैविक उत्पाद विक्रय वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन



इफको के पास 10 ड्रोन उपलब्ध, नैनो खाद का करें प्रयोग

उप निदेशक कृषि टीपी शाही ने बताया कि इफको के पास 10 ड्रोन मौजूद हैं। ऐसे में उनका प्रयोग करते हुए किसान नैनो डीएपी व नैनो यूरिया का उपयोग करें। उन्होंने बताया कि डीएपी में इस्तेमाल होने वाला राॅक फाॅसफेट विदेशों से मंगाना पड़ता है और भारत की मुद्रा अत्यधिक खर्च होती है। नैनो खाद के प्रयोग से बचत होगी। इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक सर्वजीत कुमार वर्मा ने बताया कि नैनो डीएपी व नैनो यूरिया का उपयोग एक एकड़ में करें, अगर उत्पादन घटा को इफको भरपाई करेगी।


पांच किसानों को ट्रालय के रूप में दिया नैनो खाद
बैठक के दौरान किसान लालता प्रसाद गुप्ता, जितेंद्र कुमार सिंह, बब्बन सिंह, निरंजन लाल वर्मा समेत पांच किसानों को ट्रायल के रूप में नैनो डीएपी, नैनो यूरिया व सागरिका भेंट की गई। कृषि अधिकारी डॉ. सूबेदार ने किसानों को खाद व बीज उपलब्धता की जानकारी दी। इस दौरान धनंजय सिंह, शैलेंद्र कुमार, रंजीत कुमार, विष्णु कुमार, डॉ. अरुण कुमार राजभर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें