फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पुल पर रेलिंग न होने से दुर्घटना का खतरा

Thu, 21 Nov 2024 02:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
कैसरगंज में भकला चौराहे के पास झिंगुरी नदी पर बना बिना रेलिंग का पुल। 
विज्ञापन
देवलखा (बहराइच)। विकासखंड कैसरगंज के भकला चौराहे के पास झिंगुरी नदी के गांधी घाट पुल पर रेलिंग नहीं है। इस कारण लोगों को आवागमन परेशानी हो रही है। जिससे कभी भी अप्रिय घटना घट सकती है। इस पुल पर इंछापुर, वैरीसालपुर, उमरी, सिदरखा, भकला, नकौड़ा, कचनापुर, सलारपुर सहित दर्जनों गांव के हजारों लोगों का आवागमन होता है।
विज्ञापन

इसमें छोटे बड़े वाहन, साइकिल, बाइक, ई-रिक्शा, ट्रैक्टर-ट्रॉली वहां आते-जाते हैं। रेलिंग न होने से कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है। पुल के उत्तर सिरे पर सड़क का मोड़ है, जिससे रात में बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इसी मार्ग से स्कूली छात्र-छात्राएं साइकिल व पैदल के पढ़ने आते-जाते हैं। स्थानीय लोगों में लक्ष्मी सिंह, देवराज सिंह, अवध नरेश सिंह, भोलेनाथ गुप्ता, मुकेश कुमार, भवानी दीन गुप्ता आदि लोगों ने प्रशासन से भकला स्थित गांधी घाट पुल पर रेलिंग लगवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें