फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में शौच करने के विवाद में चली गोली, पांच लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रिसियामोड़ (बहराइच)। मटेरा क्षेत्र के भलुहा भकुरहा गांव में खेत मेें शौच करने से मना करने पर हुए विवाद में गोली चल गई। जमकर लाठियां भी चलीं, जिसमें महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। चार को मामूली चोटें आने पर प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। सूचना पर एएसपी ग्रामीण ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने इस मामले मेें केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक लाइसेंसी बंदूक को भी कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन

मटेरा थाना क्षेत्र के भलुहा भकुरहा गांव निवासी राजू उर्फ राकेश पुत्र जय बहादुर चौहान शुक्रवार को सुबह शौच करने के लिए घर से निकले थे। वह गांव के लव कुमार के खेत में शौच करने चले गए। वहां पर मौजूद लव कुमार ने बेटे रोहित के साथ खेत में आने पर नाराजगी जताई। उन्होंने अपने खेत में शौच करने से मना किया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर लव कुमार ने अपने बेटे के साथ लाइसेंसी बंदूक से राजू पर फायर झोंक दिया। गोली राजू के गले के पास से छूती हुई निकल गई। फायरिंग की आवाज सुनकर राजू की पत्नी व बच्चे भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।
ग्रामीणों ने मामले को शांत कराकर गोली लगने से घायल राजू को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। राजू की पत्नी सुगंधा, भाई मुकेश व बच्चे अनिल और अतुल को मामूली चोटें आने पर प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया। घटना की सूचना पर एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार घटनास्थल पहुंचे और परिवारीजनों से बातचीत कर मामले की जानकारी ली। मटेरा थानाध्यक्ष नवीन मिश्रा ने बताया कि शौच करने पर मना करने को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। एक युवक को गोली लगी है। पीड़ित की तरफ से मिली तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर नामजद पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। लाइसेंसी बंदूक भी पुलिस ने बरामद कर ली है।
विज्ञापन

दोनों के बीच जमीन को लेकर है रंजिश
बताया जा रहा है कि राजू व लव कुमार का खेत आसपास सटा हुआ है। मेड़ को लेकर काफी दिनों से दोनों के बीच विवाद चला आ रहा है। इसी के चलते दोनों के बीच रंजिश भी चल रही थी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें