बहराइच। विशेश्वरगंज स्थित डाकघर में छोटे डाक टिकटों की कमी से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वैवाहिक सीजन के चलते निमंत्रण पत्र दूर-दराज भेजने के लिए डाक टिकटों की मांग बढ़ गई है, लेकिन टिकट उपलब्ध न होने से लोग बिना काम कराए लौटने को मजबूर हैं।
क्षेत्रीय निवासी रामसजीवन, शिव कुमार और बसंत कुमार ने बताया कि समय पर टिकट न मिलने से खासी दिक्कत हो रही है। डाकघर इंचार्ज ने बताया कि लगातार अवकाश और खपत अधिक होने के कारण यह समस्या आई है, जिसे एक-दो दिन में दूर कर लिया जाएगा।