फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से बस के गियर बॉक्स में लगी आग

Sat, 08 Aug 2015 09:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। लखनऊ जा रही यात्रियों से भरी रोडवेज बस के गियर बॉक्स में शनिवार सुबह आग लग गई। जरवलरोड के पास गियर बॉक्स से धुआं उठता देख चालक ने बस रोक दी, जिससे बड़ा हादसा होते-होते बचा। यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य के लिए रवाना किया गया। घटना से एक घंटे तक अफरातफरी रही।
विज्ञापन


अवध डिपो की बस (यूपी 32- 0298) शनिवार सुबह बहराइच रोडवेज बस अड्डे से यात्रियों को लेकर लखनऊ के लिए रवाना हुई। यह बस जब बहराइच-लखनऊ मार्ग पर जरवलरोड कस्बे के पास पहुंची तभी बस के गियर बॉक्स से तेज धुआं निकलने लगा।

पहले तो चालक ने समझा कि साइलेंसर में फॉल्ट आ गई है। लेकिन, जब धुआं और फैला तो उसने सड़क किनारे बस रोक दी। गियर बॉक्स खोला तो अंदर लपटें उठती दिखीं। इस पर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस चालक और परिचालक ने सभी यात्रियों को नीचे उतारा। इसके बाद मुख्यालय सूचना देकर यात्रियों को दूसरी बस से लखनऊ के लिए रवाना किया।

इस मामले में एआरएम अवधेश पाल का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। वह निरीक्षण में रुपईडीहा आए हैं। लौटकर मामले में कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें