फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा को आज मंदिरों में जुटेंगे शिवभक्त

विज्ञापन
बहराइच में रविवार को सावन माह के तीसरे सोमवार के लिए सजा सिद्धनाथ मंदिर। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। सावन का तीसरा सोमवार आज है। जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों का जत्था शिव मंदिरों में पहुंचेगा। इसको देखते हुए मंदिरों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर व घाटों की सुरक्षा के लिए प्रशासन सजग है। वहीं मंदिरों में रुद्राभिषेक भी होगा।
विज्ञापन

सावन के तीसरे सोमवार को भोर से ही शिव मंदिरों में जलाभिषेक शुरू हो जाएगा। शहर और ग्रामीण अंचलों से भक्त मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए जुटेंगे। नागपंचमी का पर्व होने के कारण भक्तों में जलाभिषेक को लेकर और भी उत्साह दिखाई दे रहा है।
शहर के सिद्धनाथ मंदिर में महामंडलेश्वर रवि गिरि महराज की ओर से मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का रुद्राभिषेक व शृंगार कराया जाएगा। मरी माता मंदिर, संहारिणी माता मंदिर, बाबा भोलेश्वरनाथ मंदिर में सुबह चार बजे से ही जलाभिषेक के लिए कांवड़िये पहुंचेंगे।
विज्ञापन

मटेरा में स्थित पांडव कालीन जंगलीनाथ शिव मंदिर, नवाबगंज में मंगलीनाथ व पयागपुर में स्थित बगेश्वरनाथ मंदिर में भक्त पूजा अर्चना करेंगे। रिसिया के शिव मंदिर और नानपारा के शिवाला बाग व विश्वनाथ मंदिर पर भी जलाभिषेक के लिए भक्त उमड़ेंगे। इस दौरान सभी शिव मंदिरों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। पुलिस और पीएसी के जवान मुस्तैद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें